नशीली दवाओं के साथ सीमा पर एक तस्कर अरेस्ट

सुपौल (बिहार)। नशीली दवाओं के साथ सीमा पर एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वीरपुर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 45वीं बटालियन की रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित सीमा चौकी के जवानों ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में जवानों ने मौके से 790 ट्रामाडोल कैप्सूल और 28 बोतल नशीली सिरप के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया।

यह है मामला

45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी और इसके चलते जवानों को अलर्ट किया गया था। सूचना के तहत सीमा स्तंभ संख्या 201 के पास भारत की ओर करीब 1.5 किलोमीटर अंदर ग्राम बेनालीपट्टी के पास तस्करी की कोशिश की जा रही थी।

नाका ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवानों ने नेपाल के जिला सुनसरी निवासी विशाल माजी को संदिग्ध हालत में पकड़ा और उसकी तलाशी ली। तस्कर के पास से भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल और नशीली सिरप बरामद हुई। तस्कर से पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और बरामद दवाइयों को स्थानीय वीरपुर थाना को सुपुर्द कर दिया है। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि इस अभियान में सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार समेत अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस