दवा एजेंसी के एक्सपायर्ड लाइसेंस पर नशीले इंजेक्शन की सप्लाई

समस्तीपुर (बिहार)। दवा एजेंसी के एक्सपायर्ड लाइसेंस पर नशीले इंजेक्शन की सप्लाई की गई। यह मामला दलसिंह सराय क्षेत्र में फर्जी दवा दुकान के पर्दाफाश में हुआ है। यह दवा एजेंसी महीनों से खुली नहीं। उसके नाम पर नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। ड्रग विभाग ने गंज रोड स्थित मेसर्स मां ड्रग एजेंसी पर रेड की। जांच करने पर दवा दुकान भौतिक अस्तित्व में नहीं मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है। इसके बाद औषधि विभाग ने दुकान मालिक से संपर्क किया। मालिक ने बताया कि दुकानदार दुकान खाली कर चला गया। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

यह है मामला

ड्रग विभाग को फुटकर दुकान के लाइसेंस पर बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं की आपूर्ति की सूचना मिली थी। इसमें क्लोनाजेपम, डाइजेप, लोराजेपाम जैसी नशीली दवाओं की सप्लाई की गई थी। जांच में सामने आया कि ड्रग लाइसेंस की अवधि ही समाप्त हो चूंकि है। इसके बाद भी दवा का अवैध कारोबार चल रहा है। उपरोक्त तीनों दवाओं का नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आशंका है कि इन दवाओं की अवैध आपूर्ति फुटकर बाजार में की जा रही थी। सहायक औषधि नियंत्रक शंभूनाथ ठाकुर ने बताया कि दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उसके नेटवर्क की भी जांच की जाएगी। दवा दुकानदार को दवाओं के क्रय-विक्रय का विवरणी पत्र जारी किया गया है।

बताया गया है कि मेसर्स मां ड्रग एजेंसी का लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। ड्रग लाइसेंस 30 अक्टूबर 2023 तक की अवधि के लिए परमानंद राय के नाम से जारी किया था। अवधि समाप्त होने के उपरांत 24 फरवरी 2024 को लाइसेंस संख्या के आधार पर दवा खरीदी गई।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी