एंटीबायोटिक दवा का इंजेक्शन लगने से किशोर की मौत, दो अरेस्ट

हैदराबाद। एंटीबायोटिक दवा का इंजेक्शन लगने से किशोर की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

राचकोंडा पुलिस के अनुसार मेडिकल स्टोर के मालिक समेत दो लोगों ने किशोरों को दर्द निवारक गोलियां बेची थीं। युवकों ने गोलियों को कुचलकर और खारे पानी में मिलाकर इंजेक्शन लगा लिया। इंजेक्शन लगाने के बाद तीनों दोस्त बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक 17 वर्षीय किशोर की 19 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई और बालापुर पुलिस ने दवा बेचने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने इलाके के युवाओं से दोस्ती की और उन्हें समझाया कि अगर वे दर्द निवारक गोलियों में खारा पानी मिलाकर नसों में डालेंगे तो उन्हें नींद आ जाएगी। शुरुआत में वह इंजेक्शन मुफ्त में देता था। युवाओं को नशे की लत लगने के बाद वह इसके लिए पैसे लेने लगा। आरोपी ने मेडिकल स्टोर के मालिक से दर्द निवारक गोलियां खरीदीं। दोनों आरोपी जानते थे कि भारी मात्रा में दर्द निवारक दवाओं के इस्तेमाल से मौत हो सकती है और नाबालिगों को इसे देना अपराध है। इसके बावजूद उन्होंने नियमों की अनदेखी की। इसके चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 22 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज