नई दिल्ली। Weight loss drugs की ग्लोबल जंग तेज हो गई है। वजन घटाने की दवाओं का बाजार तेजी से पैर पसार रहा है। डेनमार्क की फार्मा कंपनी Novo Nordisk अपनी नई Wegovy पिल के साथ बड़ा दांव लगाने जा रही है। इसे कई देशों में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी के इंटरनेशनल ऑपरेशंस हेड Emil Kongshøj Larsen ने कहा कि यह एक बड़ा अवसर है। इसके लिए कंपनी पूरी ताकत झोंक देगी। Novo Nordisk ने हाल ही में कहा था कि Wegovy पिल इस साल के अंत तक कई देशों में पहुंच सकती है। इसके लिए रेग्युलेटरी अप्रूवल जरूरी है। अमेरिका में इस दवा को जबरदस्त रिस्पांस मिला है।
Novo Nordisk और Eli Lilly and Company की कुल बिक्री में अमेरिका का अहम योगदान है। अब दोनों कंपनियां दूसरे देशों में भी अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी में हैं। कंपनी का मानना है कि टेलीहेल्थ प्लेटफॉर्म्स की मदद से मरीजों तक दवा की पहुंच आसान होगी। डिजिटल हेल्थ सर्विसेज ने इलाज को काफी ज्यादा सुविधाजनक बना दिया है।
दोनों दवाएं अलग-अलग मरीज वर्ग को टारगेट कर रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दवाओं की लगातार मांग बढ़ रही है। इसके बावजूद कीमतों और जेनेरिक दवाओं के दबाव से कंपनियों की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। खासकर भारत, चीन, ब्राजील और कनाडा जैसे बाजारों में सस्ती दवाओं की वजह से चुनौती बढ़ रही है।










