फर्जी दवा अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर से ले गए हजारों की दवाएं, 3 गिरफ्तार

साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)। फर्जी दवा अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर से जबरन हजारों रुपये की दवाइयां ले जाने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक महिला पुलिस की वर्दी में भी थी।

झाड़ली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संयम के अनुसार मनोज निवासी खानपुर खुर्द जिला झज्जर ने शिकायत में बताया कि उसकीे बहू बस स्टैंड पर दवा दुकान है। 12 अगस्त को खाना दुकान पर प्रदीप व अंकित बैठे थे। तब एक नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी आई। उसमें से 5 लोग उतरकर दुकान में घुस गए। इनमें से एक महिला पुलिस की वर्दी में थी।

उन्होंने दुकान में जांच के नाम पर तीन कार्टन में महंगी दवाइयां भरकर सैंपल के नाम पर ले ली और प्रदीप को डरा धमकाकर 15 हजार रुपये भी हड़प लिए। पीडि़त ने ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर झज्जर के ऑफिस में जाकर पता किया। बताया गया कि ऐसी कोई टीम ड्रग डिपार्टमेंट की तरफ से नहीं गई थी। इसके चलते आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में पुलिस ने भिवानी जेल में बंद अंकित निवासी भिवानी, साहिल निवासी फरमाणा और नवीन निवासी मोखरा जिला रोहतक को प्रोडक्शन वारंट लगाकर अदालत में पेश किया। तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के पश्चात तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़