गर्भ गिराने की दवा अवैध रूप से बेचने पर तीन गिरफ्तार

गुरुग्राम (हरियाणा)। गर्भ गिराने की दवा अवैध रूप से बेचने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये वेबसाइट के जरिए मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो दवा दुकानदार भी शामिल हैं।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट अवैध रूप से बेचने के आरोप में दो फार्मेसी संचालकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एमटीपी अधिनियम के एक नोडल अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक वेबसाइट के जरिए एमटीपी किट की अवैध बिक्री की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने वेबसाइट से एक किट मंगवाई, जिसकी सप्लाई अवैध रूप से की गई।

जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी वेबसाइट संचालक अपूर्व उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी फार्मेसी संचालक सत्यम त्रिपाठी और दिल्ली के लोनी रोड निवासी विपुल त्यागी को गिरफ्तार किया गया। उपाध्याय को बदायूं से गिरफ्तार किया, जबकि सर्वोदय और मेडीस्टोर नामक दवा की दुकानें चलाने वाले त्रिपाठी और त्यागी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस इन उत्पादों की सप्लाई करने वाली कंपनी की भूमिका की जांच में जुटी है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक