अवैध अस्पताल व तीन क्लीनिकों पर रेड कर सील किए

फतेहपुर (बाराबंकी), उप्र। अवैध अस्पताल व तीन क्लीनिकों पर रेड कर सील किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार एसीएमओ ने फतेहपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक अस्पताल व तीन क्लीनिक को सील कर दिया। इनके संचालक जांच के दौरान कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके चलते कार्रवाई की गई। वहीं, एक डेंटल क्लीनिक संचालक को भी नोटिस सौंपा गया है।

चिकित्सा एवं पंजीयन विभाग के नोडल एसीएमओ डॉ. राजीव दीक्षित ने सीएचसी फतेहपुर के प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी के साथ इसरौली स्थित बिन्दू पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लीनिक संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए, जिस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया । इसके बाद उन्होंने फतेहपुर कस्बे में बस स्टॉप के निकट स्थित सेवा पॉलीक्लीनिक व सांई क्लीनिक की जांच की। यहां पर भी संचालक कोई कागजात नहीं दिखा पाए, जिस पर दोनों क्लीनिकों को सील कर नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।

इसी तरह कस्बे के सूरतगंज मार्ग पर स्थित मैक्स हास्पिटल की जांच की गई। इस दौरान कोई कर्मचारी अस्पताल में मौजूद नहीं मिला। यहां पर दो मरीज भर्ती पाए गए। दोनों मरीजों को एंबुलेंस से सीएचसी शिफ्ट करा दिया गया है। जांच में पता चला कि इन मरीजों का इलाज अप्रशिक्षितों के द्वारा किया जा रहा था। इस पर सभी जिम्मेवारों को नोटिस जारी किया गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़