अवैध ओनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी में तीन तस्कर गिरफ्तार

चाईबासा (झारखंड)। अवैध ओनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 पेटी मादक कफ सिरप में 3600 बोतल जब्त की गई।

यह है मामला

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी की गुप्त सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस ने जैंतगढ़ जाने वाली सडक़ पर आइटीआइ मोड़ तोड़ांगहातु के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रांची से आ रहे एक मालवाहक वाहन को जांच के लिए रोका।

जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में ओनेरेक्स कफ सिरप मिला। पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने बताया कि रांची से तस्करी कर लाई गई कुल 30 पेटी जब्त की। इनमें नशीले कफ सिरप की 3600 बोतल बरामद हुई। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिरुमाथा स्कूल टोला निवासी राजेंद्र प्रधान, तोड़ांगहातु निवासी अमरदीप लागुरी और चारबंदिया निवासी सुनील तिर्की हंै।

आरोपियों ने बताया कि मुख्य सरगना जगन्नाथपुर के रहीमाबाद का अनिसुर रहमान उर्फ राजू है। सिरप को जैंतगढ़, जगन्नाथपुर के अलावा ओडिशा में खपाने की तैयारी थी।

ये रहे शामिल

इस छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने किया। टीम में थाना प्रभारी अविनाश हेम्ब्रम, अभिमन्यु कुमार, विश्वनाथ हेम्ब्रम, हवलदार अजीत एक्का और सिपाही मोहम्मद इबरार आदि शामिल थे। चालक की पहचान प्रकाश बेहरा के रूप में हुई है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 24 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 22 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश