फार्मा टैरिफ की योजना को ट्रंप सरकार ने किया स्थगित

नई दिल्ली। फार्मा टैरिफ की योजना को ट्रंप सरकार ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे दवा निर्माताओं को राहत की सांस मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवा निर्यात पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ये नियम बुधवार से लागू होना था लेकिन अब व्हाइट हाउस ने इसे रोक दिया है। ट्रंप प्रशासन फिलहाल दवा कंपनियों से समझौते की कोशिश कर रहा है। इससे भारी-भरकम टैरिफ लगाने की नौबत नहीं आएगी।

फाइजर के साथ ऐतिहासिक डील

इस बीच ट्रंप ने न्यूयॉर्क स्थित फार्मा दिग्गज फाइजर के साथ एक बड़ा समझौता किया है। कंपनी अमेरिका में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 70 अरब डॉलर का निवेश करेगी। फाइजर अपनी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकांश दवाओं और चुनिंदा ब्रांड्स पर छूट भी देगी। इस निवेश और सहयोग के बदले फाइजर को आगामी तीन सालों तक प्रस्तावित टैरिफ से छूट मिलेगी।

ट्रंप ने कहा कि यह समझौता बाकी दवा कंपनियों के लिए भी एक मॉडल बनेगा। ट्रंप ने साफ किया है कि जो कंपनियां समझौते की टेबल पर नहीं आएंगी, उन पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। अगर वे सहयोग नहीं करेंगे तो हम उन पर उतनी ही राशि का टैरिफ लगाएंगे। इससे अमेरिकी दवा कंपनियों पर सरकार के साथ समझौते का दबाव और बढ़ गया है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि ट्रंप की टैरिफ योजना अंतत: किस रूप में लागू होगी। फिलहाल प्रशासन बातचीत पर भरोसा जता रहा है। संकेत मिलता है कि ट्रंप प्रशासन टकराव की बजाय सौदेबाजी को प्राथमिकता दे रहा है। आने वाले हफ्तों में फार्मा सेक्टर में और बड़े ऐलान देखने को मिल सकते हैं।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 19 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट