नशीले कैप्सूल व गोलियों की तस्करी में दो अरेस्ट

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नशीले कैप्सूल व गोलियों की तस्करी में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। विशेष गठित पांवटा पुलिस टीम ने यमुनाघाट बैरियर पर 2,982 नशीले कैप्सूल व गोलियों समेत दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम सामने आए। जांच टीम ने इनके दो और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से दोनों को 25 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है।

यह है मामला

बता दें कि उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस की विशेष (डिटेक्शन सेल) टीम ने यमुनाघाट बैरियर पर नाके के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकवाया। अंबोया निवासी नरेंद्र कुमार और गोविंद राम के कब्जे से 2,386 नशीली कैप्सूल और 596 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड मिला है।

इन आरोपियों से पूछताछ पर दो अन्य मुंशी राम निवासी अंबोया तथा गीता राम निवासी कंडेला का नाम सामने आया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अदालत से बुधवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। थाना प्रभारी पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की और बताया कि नशीली दवा मामले में अब चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी