प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने जा रहे युवक-युवती गिरफ्तार

रायगढ (छत्तीसगढ़)। प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया है। चक्रधरनगर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मार्ग पर दबिश देकर एक युवक और युवती को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

यह है मामला

चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पुरुष और युवती मोटरसाइकिल पर कनकतुरा (ओडिशा) से रायगढ़ की ओर अवैध नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने एम.सी.एच. अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रेड की। कुछ ही समय बाद बताए गए हुलिए के अनुसार दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू (उम्र 31 वर्ष), निवासी रायगढ़ बताया और युवती ने खुद को कुमकुम महंत उर्फ सोनम (उम्र 18 वर्ष), निवासी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।
250 नग 1ml NRX Pentazocine Lactate Injection — क़ीमत ₹7,325/-
16 पत्ते Nitrazohm-10 Tablets — क़ीमत ₹720/-
पल्सर बाइक क़ीमत 100000 रुपये।
बरामद नशीली दवाओं की कुल कीमत 1,08,045 रुपये बताई गई है। आरोपियों ने पूछताछ में इन नशीली दवाओं को बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी