चंडीगढ़। मेडिकल हॉल संचालक से रिश्वत लेने पर 2 ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बर्खास्त किए गए हैं। हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद और हिसार के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की सेवाएं बर्खास्त कर दी है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधीर राजपाल ने ये ऑर्डर जारी किए हैं। फतेहाबाद के डीसीओ धीरज खटक और हिसार के डीसीओ अजय बिश्नोई की सेवाएं समाप्त की गई हैं।

मेडिकल संचालक ने बनाई वीडियो

बताया गया है कि टोहाना के नूर मेडिकल हाल के संचालक विक्की ने 50 हजार रिश्वत देने की वीडियो बनाई थी। इस प्रकरण में इन दोनों ऑफिसर के नाम सामने आए हैं। दोनों प्रोबेशन पीरियड पर थे। इस कारण दोनों की सेवाएं बर्खास्त की गई है। लेटर में लिखा गया है कि इन दोनों ने असंतोषजनक कार्य और आचरण किया है। इस कारण इनको बर्खास्त किया गया है।