सरकारी अस्पताल में शराब पीती मिली दो महिला नर्सें

ऊना (हिमाचल प्रदेश)। सरकारी अस्पताल में दो महिला नर्सों के शराब पीने का मामला प्रकाश में आया है। ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में दो स्टाफ नर्सों पर अस्पताल परिसर में शराब पीने और धूम्रपान करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नर्सें न सिर्फ खुद शराब पी रही थीं, बल्कि एक पुरुष को भी बुलाकर वार्ड में ही शराब पीने की अनुमति दी गई। यह शर्मनाक हरकत अस्पताल के सर्जिकल व मेडिकल वार्ड में रात के समय की गई।

यह है मामला

शिकायतकर्ता के अनुसार, दो नर्सें बुधवार देर रात तक अस्पताल परिसर में शराब पीती रहीं। इस दौरान एक नर्स नशे में उल्टियां करती नजर आई। यह सारी घटना मरीजों की मौजूदगी में हुई। इससे अस्पताल की गरिमा और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय मनकोटिया ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

नई दिल्ली। नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो फैक्टरियां पकड़ी गई हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने दो बिना लाइसेंस वाली सौंदर्य प्रसाधन निर्माण इकाइयों पर रेड की। उत्पादों, मशीनरी, कच्चे…

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

बेंगलुरु (कर्नाटक)। लेबलिंग नियम उल्लंघन के चलते 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त किए हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने कॉटनपेट क्षेत्र में यह कार्रवाई की। अधिकारियों को दो प्रतिष्ठानों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर