दो मेडिकल स्टोर एक ही लाइसेंस पर चलते मिले, दवाइयां जब्त

मोतिहारी। दो मेडिकल स्टोर एक ही लाइसेंस पर चलते पाए गए। एक दवा दुकान अस्पताल रोड पर तथा दूसरी श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला में मिली। ड्रग विभाग ने छापेमारी के दौरान स्टोर से लाखों की अवैध दवाएं बरामद की हैं। कई दवाओं के सैंंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने बताया कि एक ही लाइसेंस पर दो मेडिकल स्टोरों के संचालन की शिकायत मिली थी। इसके चलते टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार, सागर मल्ल सोनी और मोहमद रईस आलम राकेश कुमार भी शामिल रहे।

टीम ने छापेमारी के दौरान स्टोर से एक लाख से अधिक की अवैध दवाएं बरामद की हैं। कई दवाओं के सैंंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि होलसेलर की भी जांच होगी कि उनकी दवा बिल से दुकान में जाती है या बगैर बिल के। उन्होंने होलसेलर से अपील की कि किसी भी दवा रिटेलर को बगैर बिल के दवा नहीं दें। वहीं, रिटेलर भी अपनी दुकान के कागजात ठीक कर लें।

जिला ड्रग अधिकारी प्रभात चौधरी ने बताया कि जांच अभियान तेज किया जाएगा और बगैर बिल की दवा खरीद कर बेचने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। हाल ही में दो दवा दुकानों का लाइसेंस रद्द किया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस