नकली कैंसर दवा बिक्री के मामले में दो और अरेस्ट

नई दिल्ली। नकली कैंसर दवा बिक्री के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मास्टरमाइंड अभी भी पकड़ से बाहर चल रहा है। चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस मार्केट से चलने वाले नकली दवा गिरोह में शामिल आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

इनकी शिनाख्त हरियाणा के सोनीपत निवासी नवदीप सैनी (33) और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली स्थित सोनिया विहार निवासी कृष्ण कुमार पांडेय (38) के तौर पर हुई है। इस सिंडिकेट का सरगना नवीन आर्य अभी फरार है, जिसकी भागीरथ पैलेस में मैसर्स श्री राम इंटरनैशनल ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

क्राइम ब्रांच ने लक्ष्मी नगर, चांदनी चौक और द्वारका में एक साथ रेड कर मंडावली के नीरज कुमार, अनिल कुमार, बुध विहार के धनेश शर्मा, सोनीपत के धीरज कुमार, अशोक नगर के रोहित भाटी और जगतपुरी के ज्योति ग्रोवर को गिरफ्तार किया था। इनसे काफी तादाद में नकली, इंपोर्टेड, गैर-पंजीकृत और नॉट फॉर सेल इन इंडिया वाली एंटी कैंसर मेडिसन मिलीं। इनमें सेटुक्सीमब, ओपडिवो और लेनवाटिनिब, ओमालिज़ुमैब, वेनेटोक्लैक्स, डुपिलमैब, मिसिजुमैब और पेम्ब्रोलिजुमैब प्रमुख हैं। इन्हें ड्रग डिपार्टमेंट ने नकली या अवैध करार दिया था।

डीसीपी विक्रम सिंह और एसीपी यशपाल सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की टीम मामले की जांच कर रही है। खुलासा हुआ कि सरगना नवीन आर्य है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोनीपत से इसके सहयोगी नवदीप सैनी और सोनिया विहार से कृष्ण कुमार पांडेय को अरेस्ट किया। यह दोनों नकली या अवैध दवा की सप्लाई करते थे। आरोपी कृष्ण कुमार पांडेय कैंसर की नकली दवा के मामले में 2022 में भी पकड़ा जा चुका है और करीब आठ महीने तक जेल में रहा। जमानत मिलने के बाद वह दोबारा गिरोह से जुड़ गया।

पुलिस के अनुसार साइबर सेल ने नवीन को 2024 में भी कैंसर की नकली या अवैध दवा के मामले में अरेस्ट किया था। तीन महीने बाद जमानत लेकर बाहर आ गया था। दूसरी तरफ, कृष्ण कुमार पांडेय को 2022 में कैंसर की नकली दवा के रैकेट से जुड़े होने के आरोप में अरेस्ट किया था। यह जिस गैंग में था, उसने सोनीपत में नकली दवा बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी। गाजियाबाद में इसे स्टॉक किया जाता था। अंदेशा है कि नकली या अवैध दवा के दो गिरोह के मेंबर्स ने नया गठजोड़ बना लिया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक