नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन की खेप के साथ दो युवक अरेस्ट

गुरुग्राम (हरियाणा)। नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने की।

यह है मामला

स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप अधीक्षक अनिल कुमार वशिष्ठ एवं एनसीबी युनिट प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक खुफिया ड्यूटी के संबंध में एनसीबी युनिट की एक टीम सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद थी। इस दौरान गुप्तचर ने टीम को सूचना दी कि सावेश आलम निवासी मुरादाबाद नशा बेचने का काम करता है। वह इस समय सामुदायिक केंद्र सिकंदरपुर घोसी के गेट के पास एक बैग लिए हुए खड़ा है। एनसीबी युनिट की टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मौके पर एक युवक खड़ा हुआ मिला। शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके बैग में नशीले प्रतिबंध कैप्सूल के 21 डिब्बे मिले। प्रत्येक डिब्बे में 144 कैप्सूल पाए गए जो कुल 3024 कैप्सूल थे। इसके साथ बैग में ही 4 पैकेट प्रतिबंधित इंजेक्शन के निकले। इसमें तीन डिब्बे में 10-10 इंजेक्शन और एक डिब्बे में पांच इंजेक्शन यानी कुल 35 इंजेक्शन भी बरामद हुए। युवक ने अपना नाम सावेश आलम बताया।

यूनिट प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी यह काम अपने सह आरोपी अरमान पुत्र मेहरुल हुसैन के साथ मिलकर करता है। इसकी जानकारी जुटा तुरंत प्रभाव से एक टीम ने सावेश आलम द्वारा बताए गए ठिकाने पर पहुंच सह आरोपी अरमान को भी काबू कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान सावेश आलम पुत्र खलील निवासी लालूवाला जिला मुरादाबाद और सह आरोपी अरमान पुत्र मेहरूल हुसेन निवासी जिला अमरोहा, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक