गलत दवा देने से बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा

गोरखपुर (उप्र)। गलत दवा देने से बच्ची की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पजिनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।

यह है मामला

महराजगंज जिले के मुजुरी निवासी जयहिंद पासवान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बेटी लक्ष्मी (18 माह) को इलाज के लिए पीपीगंज चौराहे पर स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची के इलाज में लापरवाही करते हुए एक दवा पिलाई, जिसके बाद रात करीब आठ बजे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पजिनों ने हंगामा किया।

पीपीगंज थानाध्यक्ष पीडी सिंह ने बताया कि परिजन जिस अस्पताल पर हंगामा कर रहे थे, वहां उन्होंने सोमवार को इलाज कराया था। फिर कहीं और इलाज कराने लगे। हालत बिगडऩे पर एक अन्य अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फिर पहले वाले अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

उधर, हॉस्पिटल के डॉ. अरशद जमाल का कहना है कि बच्चे का हीमोग्लोबिन कम था और उसे खून चढ़ाने की बात परिजनों से कही गई थी, लेकिन वे यह बात सुनकर घबरा गए। बच्ची का प्राथमिकी इलाज करवाकर उसे किसी अन्य डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां हालत बिगड़ गई तो फिर वे वापस आकर गलत आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत