मेडिकल स्टोर पर रेड कर एंटीबायोटिक दवाओं के सैंपल लिए

लखीमपुर (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर एंटीबायोटिक दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित रघुनाथ जी हॉस्पिटल एरा रोड नौरंगाबाद में ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने की। दवा सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला

औषधि विभाग को एक्सपायरी और नकली दवाओं की बिक्री करने तथा एमआरपी से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने की शिकायत मिली थी। इसके चलते ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने रघुनाथ जी हॉस्पिटल एरा रोड नौरंगाबाद में रेड की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर फुटकर औषधि लाइसेंसधारक तीशा मिश्रा मौके पर नहीं मिलीं। मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। जबकि अस्पताल के कर्मचारी ही मरीजों को दवाएं देते मिले। निरीक्षण में पता चला कि दुकान में एक्सपायर्ड दवाओं के लिए अलग से कोई रैक नहीं रखी गई थी। एमआरपी से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने की शिकायत के मद्देनजर कंप्यूटर पर जारी बिलों की भी जांच की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर ने दो एंटीबायोटिक दवाओं – सी-फोर्ट (सेफ्ट्रिएक्सोन और सल्बैक्टम इंजेक्शन) और क्लैवेस 625 टैबलेट (एमोक्सिसिलिन और पोटैशियम क्लैवुलनेट) के सैंपल लिए हैं। दवा सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ