निजी अस्पताल में किशोर की इलाज के दौरान मौत पर हंगामा

अंबाला (हरियाणा)। निजी अस्पताल में किशोर की इलाज के दौरान मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने पीडि़त परिवार को शांत करवाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी है।

यह है मामला

अंबाला छावनी के महेश नगर स्थित केडी अस्पताल में पटियाला के गांव घग्गर के 17 वर्षीय साहिब सिंह का कोहनी का ऑपरेशन हुआ। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व अन्य स्टाफ पर उनके बेटे को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब दो घंटे के बाद मामले को शांत करवाया। इस बीच पुलिस ने डॉक्टर व अन्य स्टाफ को सुरक्षित निकाला।

पुलिस ने मृतक साहिब सिंह के दादा घग्गर गांव के भूतपूर्व सरपंच करनैल सिंह की शिकायत पर अस्पताल के डॉक्टर आदि के खिलाफ डीडीआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। एएसआई सुशील ने बताया कि राजपुरा के पास 13 जून को सडक़ हादसे में साहिब सिंह चोटिल हो गया था। मुंह व कोहनी में चोटें लगने के कारण परिजन उसे केडी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक