दवा दुकानों पर छापेमारी के विरोध में विक्रेताओं का हंगामा

खैरनगर (मेरठ)। दवा दुकानों पर छापेमारी के विरोध में विक्रेताओं ने हंगामा कर दिया। दवाई विक्रेताओं के ड्रग्स विभाग और पुलिस टीम का घेराव कर डाला। इस दौरान पूरा खैरनगर बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया गया। आखिरकार पुलिस को वापस लौटना पड़ा। हालांकि ड्रग्स विभाग की टीम ने इस दौरान कई दुकानों से दवा के सैंपल लिए हैं। इस मामले को लेकर दवा व्यापारियों ने कमिश्नर से मिलने की बात कही है।

यह है मामला

ड्रग्स इंस्पेक्टर पीयूष और प्रियंका चौधरी ने पुलिस के साथ खैरनगर बाजार के दवा स्टोरों पर छापा मारा। व्यापारियों ने टीम का घेराव कर हंगामा कर दिया। करीब चार बजे खैरनगर का दवा बाजार बंद हो गया। दवा व्यापारियों ने हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश यादव भी फोर्स लेकर मौके पर आ गए। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर वो नहीं माने। इस दौरान इंस्पेक्टर की व्यापारियों ने नोकझोंक भी हुई। व्यापारी मौके पर डीएम-एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

भारी विरोध के चलते देहली गेट पुलिस लौट गई। इसके बाद करीब छह बजे दवा व्यापारियों ने बाजार खोल दिया। व्यापारी नेता इंद्रपाल सिंह ने कहा कि हम अपनी दुकानों की पुलिस की मौजूदगी में जांच नहीं कराएंगेे। अगर ड्रग्स विभाग इस प्रकार से व्यापारी को बदनाम करेगा, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। व्यापारियों के साथ ड्रग्स विभाग के अधिकारियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

ड्रग्स विभाग रोज दवा व्यापारियों की जांच करता है, तो वह हमें अवगत कराए, कितनी नकली दवाइयां बाजार से पकड़ी गई हैं। उन पर क्या कार्रवाई हुई है। इस पर असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग्स अरविंद गुप्ता का कहना है कि ड्रग्स विभाग की टीम को सुरक्षा के लिए पुलिस को अपने साथ रखना पड़ता है। विभाग अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार