ऑनरेक्स कफ सिरप की अवैध बिक्री करती महिला गिरफ्तार

सीधी। ऑनरेक्स कफ सिरप की अवैध बिक्र्री के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए 127 नग आनरेक्स कफ सिरप की कीमत करीब 23 हजार रूपये बताई गई है।

यह है मामला

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 23000 रुपए कीमती 127 नग कफ सिरप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया है। थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रामपुर की एक महिला अपने घर में अवैध नशीला पदार्थ कोरेक्स लेकर ग्राहको का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी कोतवाली ने इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और रेड के लिए टीम गठित की। टीम ने बताई गई जगह पर दबिश दी तो एक महिला मौके पर मिली। तलाशी लेने पर उसके घर के पीछे बाड़ी के पास एक सफेद रंग की बोरी मिली, जिसमे 127 शीशी नशीली कफ सिरप पाई गई। इसकी कीमत करीब कीमती 23,000 रूपये बताई गई है। आरोपी महिला से अवैध नशीली कफ सिरफ की बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो वह इन्हें दिखा नहीं सकी। अवैध नशीली कफ सिरप के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उक्त नशीली कफ सिरप भास्कर पाण्डेय निवासी नूतन कॉलोनी सीधी से लाना बताई। आरोपी से उक्त अवैध नशीली आनरेक्स कफ शीरप 127 नग कीमती 30 हजार रूपये जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये रहे शामिल

इस कार्यवाही में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उनि आकाश राजपूत, पूनम सिंह, प्रधान आरक्षक ममता पाठक, आरक्षक सुरेंद्र बैस, शिवेंद्र मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, आरक्षक चालक सुरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस