उत्तराखंड – स्वास्थ्य सुधार में केंद्रीय मदद

देहरादून

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इस बार जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मदद करेगा। मंत्रालय ने राज्यों को वर्ष 2016-17 की प्रोग्राम इप्लिमेंटशन प्लान (पीआईपी) के जारी दिशा-निर्देशों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं पर फोकस रखा है। जिला अस्पतालों में डायलिसिस सहित अन्य सुविधाओं के साथ उनके विशेषज्ञ भी तैनात करने में मदद दी जाएगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निशुल्क दवा और जांच सेवाओं के लिए केंद्र राज्यों को सहयोग करेगा।
देखने में आया है कि राज्यों के तमाम प्रयास निशुल्क दवा और चिकित्सा जांचों की व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावी नहीं बना सके। अब केंद्र की वित्तीय मदद से मरीजों को लाभ मिलेगा। निशुल्क दवा के तहत प्रयोगशाला को सुदृढ़ करने, दवा स्टोर बनाने और सप्लाई चैन विकसित करने के लिए अगर राज्य सरकार प्रस्ताव भेजेगी तो उस पर गंभीरता से विचार कर उचित मापदंडों के आधार पर बजट स्वीकृत होगा।
स्वास्थ्य विभाग में रेडियोलॉजिस्टों की कमी के चलते एमआरआई और सिटी स्कैन जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पतालों में मशीनें हैं, लेकिन चलाने के लिए डाक्टर नहीं हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने टेली रेडियोलॉजी के लिए प्लान बनाया था, लेकिन वह टेंडर प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़ पाया।
अब केंद्र के टेली रेडियोलॉजी के लिए भी बजट प्रावधान हो सकता है। नई सेवाओं के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त-इस बार हेल्थ सिस्टम में नई सेवाओं को लांच करने के लिए एनएचएम के तहत 10 प्रतिशत अतिरिक्त बजट का प्रावधान रखा है। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि इस बजट को वाहन खरीद, स्टाफ तैनाती, एक बार निरस्त हो चुके प्रस्ताव या फिर आधारभूत ढांचा विकास पर खर्च नहीं किया जा सकता। यह बजट केवल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सुझाई गई योजनाओं पर खर्च कर सकते हैं।
  • Related Posts

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 4 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 5 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 8 views
    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 15 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए