एम्स में अब आयुर्वेद, होम्योपैथी की ओपीडी और आईपीडी होगी संचालित

AIIMS: भारतीय  आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अब एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद और होम्योपैथी की भी ओपीडी और आईपीडी को संचालित किया जायेगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। राजस्थान के केंद्रीय राज्य मंत्री महेंद्र मुंजापारा ने विश्व योग दिवस (21 जून) के लिए आयोजित हो रहे 100 दिवसीय कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में आयुर्वेद उपचार की मांग बढ़ रही है।

आयुर्वेद और होम्योपैथी के इलाज को प्रमोट करने के मोदी सरकार ने अलग से मंत्रालय बनाया (AIIMS)

महेंद्र मुंजापारा ने बताया कि आयुर्वेद और होम्योपैथी के इलाज को प्रमोट करने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने इसके लिए अलग से मंत्रालय बनाकर इसका अलग बजट दिया। सरकार ने अब निर्णय किया है कि जितने भी केन्द्र सरकार के संचालित हॉस्पिटल एम्स या दूसरे अस्पताल  है उनमें एलोपैथी के साथ-साथ मरीजों को आयुर्वेद और होम्योपैथी से इलाज करवाने का भी ऑप्शन दिया जाएगा। इसके लिए हमने देश के सभी एम्स हॉस्पिटल में जल्द आयुर्वेद और होम्योपैथी की ओपीडी और आईपीडी सर्विस शुरू करने का निर्णय किया है।

विश्व योग दिवस पर देश भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम 

मंत्री महेंद्र मुंजापारा ने कहा कि  विश्व योग दिवस के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 100वें दिन दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जबकि असम के डिब्रूगढ़ में 75वां दिन होगा।

ये भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर और एंटीबॉयोटिक्स समेत ये दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में हुई फेल

50वें दिन के रूप में होने वाले कार्यक्रम को राजस्थान के जयपुर में किया जाएगा, जो 2 मई करवाया जाएगा। भवानी निकेतन परिसर में ये कार्यक्रम होगा, जिसमें 20 हजार लोगों को एकसाथ लोगों को योग करवायेंगे।

21 जून को विश्व योग दिवस  मध्य प्रदेश के उज्जैन में मनाया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद आएंगे और वहां योगा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस 100 दिन के कार्यक्रम से हम पूरी दुनिया में ये संदेश देना चाहते है कि योगा एक इंसान के लिए कितना जरूरी है।

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन