ड्रग विभाग की रेड, मेडिकल स्टोर को सील कर नोटिस थमाया

सिरसा (हरियाणा)। ड्रग विभाग की टीम ने बठिंडा रोड पर नशा मुक्ति केंद्र चला रहे दो निजी अस्पतालों में दबिश देकर उनके रिकॉर्ड की जांच की। एक अस्पताल के रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया और उसके मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। वहीं, दूसरे केंद्र में भी कुछ कमियां पाई गई। इसे भी नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
इस संबंध में जिला ड्रग कंट्रोल आफिसर रजनीश धानीवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना मिली थी कि नशा मुक्ति केंद्रों में इन दिनों कोरियर सर्विस के जरिए नशे की सप्लाई की जा रही है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम का गठन किया। टीम में सिरसा के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रोहताश, मेडिकल ऑफिसर सुरेश पंवार और डॉ. विक्रम सोनी शामिल रहे। टीम कॉलोनी रोड पर स्थित मोंगा कोरियर सर्विस पर पहुंची, जहां उन्हें बुपरेक्स टेबलेट के दो डिब्बे बरामद हुए। ये बठिंडा रोड स्थित प्रेरणा मानसिक रोग अस्पताल एवं नशा मुक्ति केंद्र के थे। इसके बाद टीम उक्त नशा केंद्र में पहुंची और जांच शुरू की। वहां अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह का रिकॉर्ड मेनटेन नहीं किया हुआ था। इसके अलावा अस्पताल के अंदर चल रहे मेडिकल स्टोर बालाजी फार्मा का जब रिकॉर्ड चेक किया तो वह सेल-पर्चेज से संबंधित कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए। अन्य रिकॉर्ड में भी कई अनियमितताएं पाई गई, जिसके चलते मेडिकल को सील कर दिया गया है। टीम के अनुसार अस्पताल प्रबंधन को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर और मेडिकल संचालक को ड्रग विभाग ने नोटिस जारी कर आगामी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद टीम ने बंसल मानसिक रोग व नशा मुक्ति केंद्र और मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई। जहां कुछ मामूली खामियां पाई गई हैं। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन