दवाइयां 1 अप्रैल से हो जाएंगी महंगी, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। जरूरी दवाइयां 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी। चौक गए ना आप! जी हां, यह सच है। सरकार दवा कंपनियों को एनुअल होलसेल प्राइज इंडेक्स में बदलाव के अनुरूप बढ़ोतरी की अनुमति देने के लिए पूरी तरह तैयार है। बताया गया है कि महंगाई को देखते हुए फार्मा कंपनियों ने दवाओं की कीमत बढ़ाने की मांग उठायी थी।

कितनी बढ़ेंगी कीमतें?

सरकार दवाओं के दामों में .0055 प्रतिशत की वृद्धि की अनुमति देने के लिए तैयार है। जरूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) के तहत दवाओं की कीमतों में पिछले साल और 2022 में रिकॉर्ड 12 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की भारी वार्षिक वृद्धि हुई थी। इस अनुपात में फार्मा उद्योग के लिए यह मामूली वृद्धि होगी। जरूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची में शामिल 800 से अधिक दवाएं शामिल होंगी। बता दें कि अनुसूचित दवाओं के मूल्य परिवर्तन की अनुमति वर्ष में एक बार दी जाती है.

जरूरी दवाओं में उनके नाम शामिल होते हैं जो अधिकतर लोगों के काम में आती हैं। बता दें कि इन दवाओं की कीमत सरकार के कंट्रोल में होती है। इन दवाओं की कंपनी एक साल में सिर्फ 10 प्रतिशत ही दाम बढ़ा सकती है। इस लिस्ट में एंटी कैंसर की दवाएं भी शामिल होती हैं।

ये दवाइयां होंगी महंगी

जरूरी दवाओं में पेरासिटामोल जैसी दवाएं, एज़िथ्रोमाइसिन जैसी एंटीबायोटिक्स, एनीमिया-विरोधी दवाएं, विटामिन और खनिज शामिल हैं। मध्यम से गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए कुछ दवाएं और स्टेरॉयड भी लिस्ट में हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में कई प्रमुख सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्रियों की कीमतें 15 प्रतिशत से 130 प्रतिशत के बीच बढ़ी हैं।

इसमें पेरासिटामोल की कीमत 130 प्रतिशत और एक्सीसिएंट्स की कीमत 18-262 प्रतिशत बढ़ी है। ग्लिसरीन और प्रोपलीन ग्लाइकोल, सिरप, सहित सॉल्वैंट्स क्रमश: 263 प्रतिशत और 83 प्रतिशत महंगे हो गए हैं। इंटरमीडिएट्स की कीमतें भी 11 प्रतिशत से 175 प्रतिशत के बीच बढ़ी हैं। पेनिसिलिन जी 175 प्रतिशत महंगा हो गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी