दवा उद्योग पर एनपीपीए की ‘टेढ़ी नजर’

कई जीवन रक्षक दवाओं के दाम किए तय
सोलन। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने दवा उद्योगों और मेडिकल स्टोर मालिकों की मनमानी पर रोक लगाते हुएकई जीवन रक्षक दवाओं के दाम तय कर दिए हैं। अब इन्हें निर्धारित मूल्यों से ज्यादा में नहीं बेच सकेंगे। इससे जरूरतमंद लोगों को फायदा होगा। एनपीपीए ने जिन दवाओं के दाम तय किए हैं, उनमें खारीश, चमड़ी व मुंह के इन्फेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाली नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी की क्लोट्रीमाजोल क्रीम (एक ग्राम) के अलावा बैक्टिरियल इंफेक्शन के लिए उपयोगी सेफ्ट्राग्जोन पाउडर फॉर इंजेक्शन शामिल हैं। इसका एक पैक बाजार में अलग-अलग ब्रांड से 72 से 92 रुपए में बेचा जा रहा था। अब इसकी कीमत 48.74 रुपए निर्धारित कर दी है।
इसी तरह, एनीमिया व गुर्दे फेल होने के बाद आयरन की कमी के लिए इस्तेमाल होने वाले इरिथ्रोपोइटइन 2000 आइयू प्रति एमल की कीमत अब 582.98 रुपए तय कर दी गई है। इसे करीब 32 दवा उद्योग अलग-अलग नामों से बना रहे हैं और बाजार में इसे 750 से 900 रुपए में बेचा जा रहा था। इरिथ्रोपोइटइन 10000 आइयू प्रति एमएल का मूल्य अब 2461.35 प्रति पैकेट किया गया। यह बाजार में 2400 से 3600 रुपए प्रति पैक बिक रहा था। इस बारे में नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) में सहायक निदेशक बलजीत सिंह का कहना है कि देश में एक ही दवा को अलग-अलग दवा उद्योगों द्वारा कई ब्रांड के नाम से बाजार में उतारने और उन्हें मनमाने दामों पर बेचा जाता रहा है। अब कई कंपनियों में बनने वाली दवाओं के दाम तय कर दिए हैं। इन्हें निर्धारित मूल्य पर ही बेचा जा सकेगा।

Related Posts

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

अमरोहा (यूपी)। निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे। सस्ती दवाओं को महंगे दामों में बेचने का खेल खुलने के बाद शासन सख्त हो गया है।…

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी