बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर

ग्वालियर। सरकार के लाख दावों के बावजूद सरकारी अस्पतालों और औषधि केंद्रों पर मरीजों को नि:शुल्क दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले रोगी पर्ची पर लिखी दवाएं बाजार से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय जयारोग्य अस्पताल का भी यही हाल है। हालांकि यहां का दवा स्टोर ऑनलाइन हो चुका है। लेकिन नेट पर सभी दवाएं दिखाने के बावजूद दवाएं कम बताई जाती हैं। डॉक्टर पर्चे पर यदि पांच दवाएं लिखकर देता है तो दो ही मिलती हैं, बाकी 3 दवाएं बाजार से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती हैं। यहां आने वाले मरीजों का कहना है कि भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब नंबर आता है तो स्टोर कर्मी पांच में से 2 दवाएं देकर बाकी बाहर से खरीदने को कहते हैं। जेएएच के मुख्य स्टोर में मरीजों को जो दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं उनमें बच्चों के सिरप, चर्म रोग के लिए लोशन,  (ट्यूब), ब्लड प्रेशर और पेट दर्द में काम आने वाली डायक्लोफेनेक, रेन्टिडाइन सहित कई दवाइयां शामिल हैंं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़