दवा बेचने के लिए 18 कंपनियों में से किसकी खुलेगी किस्मत, 20 अक्टूबर को

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पीएमसीएच में दवाओं की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को जल्द राहत मिलने वाली है। अस्पताल में 459 तरह की दवाएं (सर्जिकल सामान भी) खरीदी जायेंगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से दो महीने पहले जारी किये गये टेंडर में करीब 18 छोटी-बड़ी दवा कंपनियों ने टेंडर फॉर्म भर कर भेजा है। पीएमसीएच अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने कहा कि जो दवाएं नहीं हैं उनकी खरीदारी के लिए एनओसी मिलते ही खरीदारी होगी । 459 तरह की दवाओं के लिए टेंडर निकाले गये हैं।

डेढ़ दर्जन कंपनियों ने आवेदन भेजा है, 20 अक्तूबर तक टेंडर खोले जायेंगे। अस्पताल प्रशासन की ओर से बैठक बुलाकर दवा खरीद के लिए आगामी 20 अक्तूबर को टेंडर खोला जायेगा। न्यूनतम दर पर दवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी से दवाएं खरीदी जायेंगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से टेंडर को लेकर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी गयी। मरीजों को सिरप, त्वचा, सांस, हृदय रोगों व मधुमेह की दवाओं की खरीदारी की जायेगी। टेंडर में इमरजेंसी के लिए सर्जिकल सामान में ग्लब्स, गॉज, सिरिंज, जीवन रक्षक दवाएं प्राथमिकता में रहेंगी। साथ ही ओपीडी के लिए आइ ड्राप, बच्चों के लिए सिरप, एंटीबायोटिक, मधुमेह समेत मौसमी बीमारियों की दवाएं ज्यादा खरीदी जायेंगी।

ओपीडी स्थित नि:शुल्क दवा केंद्र पर सर्दी-बुखार के लिए दी जाने वाली दवा सेट्रिजीन, अस्पताल में आपूर्ति होने वाला पेनकिलर एक्लोफेनिक, गैस की दवा ओमेज, कैल्शियम और मल्टी विटामिन कई दिनों से मरीजों को नहीं मिल रही हैं। अस्पताल के ओपीडी में इलाज के लिए आनेवाले मरीजों को ये दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। पीएमसीएच में जरूरी दवाएं भी मरीजों को नहीं मिल रहीं। डेंगू सहित सर्दी-बुखार की दवाओं से लेकर पेनकिलर, कैल्शियम, मल्टी विटामिन आदि का स्टॉक खत्म हो चुका है। ओपीडी में एंटीबायोटिक दवाएं भी खत्म हो चुकी हैं, इमरजेंसी वार्ड में भी एक-दो दिनों में एंटीबायोटिक खत्म हो जायेगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ