दवा सैंपल की जांच में गड़बड़ी की, तीन आयुर्वेद अधिकारियों पर कार्रवाई

लखनऊ। दवा सैंपल की जांच में गड़बड़ी और लापरवाही करने वाले तीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें अलीगढ़ की फर्म द्वारा निर्मित ज्वाला दाद औषधि नकली पाए जाने सहित अन्य मामले शामिल हैं। गड़बड़ी के आरोपियों में सीतापुर, कानपुर, गाजियाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी शामिल हैं।

यह है मामला

आयुष विभाग ने आयुर्वेदिक औषधियों के सैंपल लेकर राजकीय विश्लेषक, औषधि परीक्षण प्रयोगशाला लखनऊ में जांच के लिए भेजा था। ऐसे मामलों की पिछले दिनों प्रमुख सचिव आयुष द्वारा समीक्षा की गई थी। समीक्षा में सामने आया कि ज्वाला आयुर्वेद भवन अलीगढ़ द्वारा निर्मित ज्वाला दाद औषधि का सैंपल स्टेट लैब को जांच के लिए भेजा गया था। जांच में वह नकली पाई गई थी।

इस संबंध में सीतापुर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुरेश कुमार सचान द्वारा ज्वाला दाद औषधि के खिलाफ कार्यवाही करते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगाने की जानकारी दी गई थी। मगर उन्होंने इस कार्रवाई के संबंध में अलीगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी को कोई जानकारी ही नहीं दी।

ऐसे में प्रथम दृष्टया उन्हें फर्म को लाभ पहुंचाने का दोषी पाया गया। निदेशक आयुर्वेद डा. पीसी सक्सेना ने बताया कि ऐसे ही मामलों में कानपुर के डा. बृजेश कटियार व गाजियाबाद के डा. अशोक राना को भी नोटिस दिए गए हंै।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया