नशीले इंजेक्शन की खेप समेत दो तस्कर गिरफ्तार

पिरान कलियर (रुड़की)। नशीले इंजेक्शन की खेप समेत दो तस्करों को गिरफ्तार करने में कलियर पुलिस ने सफलता पाई है। तस्करों को 870 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला

पुलिस टीम ने सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के नेतृत्व में नशे के खिलाफ क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो नशा तस्कर कलियर में इंजेक्शन बेचने के लिए आए हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर नशा तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को एक युवक हाउस शौचालय के पास सड़क किनारे हाथ में बोरा लिए हुए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। आरोपी के पास से मिले बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 850 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड ऑर्थोडॉन इंजेक्शन बरामद हुए।

पुलिस की दूसरी टीम ने रहीस कॉलोनी मुकर्रबपुर के पास आम के बाग से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास 20 इंजेक्शन ब्यूप्रेनोर्फिन और 20 इंजेक्शन एविल के मिले। पकड़े गए दोनों युवक बरामद इंजेक्शनों के कोई बिल और लाइसेंस नहीं दिखा पाए।

डॉक्टर की पर्ची बिना नहीं दिए जा सकते ये इंजेक्शन

नशीले इंजेक्शन

दोनों आरोपियों से बरामद इंजेक्शन ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती को दिखाए गए। उनके अनुसार ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन एनडीपीएस एक्ट की श्रेणी में आते हैं। यह इंजेक्शन बिना चिकित्सक की सलाह के किसी को भी नहीं दिए सकते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इंजेक्शनों को लंढौरा और नगला इमरती से कलियर में बेचने के लिए लाए थे।

दोनों आरोपियों को जेल भेजा

बताया गया है कि आरोपी फैजान निवासी मुकर्रबपुर कोतवाली लक्सर और मोनू निवासी महमूदपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन