फार्मासिस्ट ने आंख की जगह थमा दी कान की ड्रॉप, दवा डालते ही युवती की आंखों में इन्फेक्शन

हमीरपुर। फार्मासिस्ट की भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। आंख की जगह कान की ड्रॉप देने की गलती एक युवती पर भारी पड़ गई। दवा डालते ही युवती के चेहरे व गले में सूजन आ गई।

जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट ने एक युवती मरीज को आई ड्रॉप की जगह इयर ड्रॉप दे दिया। गंभीर हालत में युवती को पीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और युवती को कानपुर रेफर कर दिया।

यह है मामला

जानकारी अनुसार विदोखर मेदनी निवासी रोशनी (21) आंखों में लालिमा व जलन की शिकायत पर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गई। यहां चिकित्सक ने युवती को आई ड्रॉप लिख कर दिया। इसके बाद युवती फार्मासिस्ट के पास दवा लेने पहुंची तो उसे आई ड्रॉप की जगह ईयर ड्रॉप थमा दिया।

इस बात से अनजान युवती ने अपने घर जाकर आंखों में ड्रॉप डाली। थोड़ी देर में ही युवती के चेहरे पर सूजन आ गई। युवती को पीएचसी सुमेरपुर ले गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

फार्मासिस्ट ने दी सफाई

इस मामले में डॉ. राहुल खरे ने बताया कि उन्होंने दवा के साथ पर्चे में आई ड्रॉप लिखा था। फार्मासिस्ट ने भूलवश आई ड्रॉप की जगह ईयर ड्रॉप दे दिया। इस कारण युवती को समस्या हुई है। उधर, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार का कहना है कि उसने डॉक्टर द्वारा लिखी दवाओं को अपने रजिस्टर में चढ़ाया है। उसी के अनुसार दवाएं दी हैं। हो सकता है कि मरीज के घर में पहले से ईयर ड्रॉप रखा हो और उसने आई ड्रॉप की जगह ईयर ड्रॉप का प्रयोग कर लिया हो।

फार्मासिस्ट पर लापरवाही का आरोप

पीडि़त युवती के भाई अजय कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि यह फार्मासिस्ट की लापरवाही के चलते समस्या हुई है। उसकी बहन की शादी इसी वर्ष होनी है। गलत दवा के कारण उसकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। फिलहाल सदर अस्पताल से युवती को कानपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 14 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन