मेडिकल स्टोर पर नहीं मिल रही बुखार व मल्टी विटामिन की गोलियां, बाजार में हुई दवाओं की किल्लत

लखनऊ। कोरोना की दहशत के दौरान राजधानी के लोगों ने खुद को संक्रमण से बचाने के लिए दवाओं की इतनी खरीदारी करनी शुरू कर दी है कि मेडिकल शॉप में दवाओं का टोटा हो गया है। मेडिकल स्टोर्स में मल्टी विटामिन की गोलियां और बुखार से संबंधित दवाएं मिल ही नहीं रही हैं। जहां ऐसी दवाएं हैं भी तो ग्राहकों को एक निश्चित मात्रा में ही दी जा रही हैं, जिससे सबको दवा मिल सके।

दुकान संचालकों ने भी दवाओं की कमी को स्वीकारा है। दुकान संचालकों का कहना है कि, कोरोना संक्रमितों के लिए सबसे सशक्त रेमदेसिविर इंजेक्शन कई दिन से उपलब्ध नहीं है। कई जगह आइवरमेकटिन दवा भी नहीं मिली। बाजार से मल्टी विटामिन की गोलियां भी गायब हैं। इसी तरह सर्जिकल आइटम का भी संकट हो गया है। अमीनाबाद की न्यू मेडिसिन मार्केट के एक थोक सप्लायर का कहना है कि ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई है और सप्लाई आ नहीं रही। इसी तरह स्टीम मशीन और नेबुलाइजर की भी भारी मांग है।

  • Related Posts

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 2 views
    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 3 views
    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 3 views
    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 14 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 12 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 14 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती