मेडिकल स्टोर पर बिक रही थी नकली दवाइयां, छापा मारकर दवाएं की सील

हैदरगढ़-बाराबंकी। मेडिकल स्टोर पर नकली दवाइयां बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने पर स्टोर पर छापा मारकर दवाएं सील की गई हैं। छापेमारी की खबर से आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप मच गया। थोड़ी देर में ही नगर के ज्यादातर मेडिकल स्टोर के शटर गिरे हुए पाए गए।

यह है मामला

एसडीएम को शिकायत मिली थी कि दवा दुकानों पर नकली दवाएं बेची जा रही हंै। इस पर उन्होंने एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने हैदरगढ़ कस्बे के लिल्हौरा वार्ड मेंं औसानेश्वर रोड पर स्थित जायसवाल मेडिकल स्टोर पर रेड की। टीम के मांगे जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की खरीद व बिक्री के बिल पेश नहीं कर पाया। इस पर 30 हज़ार रुपये कीमत की 22 प्रकार की दवाइयों को फ्रीज कर दिया गया। साथ ही तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

मेडिकल स्टोर के संचालन पर रोक

औषधि निरीक्षक सीमा ने बताया कि मेडिकल स्टोर के संचालन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया है। वहीं छापेमारी की जानकारी होते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप मच गया। अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो जाने से अन्य मेडिकल स्टोरो की जांच नहीं हो सकी।
उन्होंने बताया कि अधोमानक तथा नकली दवाइयों के खरीदने और बेचने पर प्रभावी रोकथाम के लिए छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषी संचालकों के विरुद्ध मामले दर्ज किए जाएंगे।

ये रहे टीम में शामिल

छापामारी टीम में तहसीलदार कविता सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी जितेंद्र राज एवं औषधि निरीक्षक बाराबंकी सीमा सिंह शामिल रहे।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 5 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची