एंटीबॉयोटिक दवा का सैंपल फेल, अस्पताल के फार्मासिस्ट को नोटिस

बरेली। एंटीबॉयोटिक दवा सिप्रोफ्लॉक्सिन (आईपी 500 एमजी) की सैंपल जांच में मानकों पर खरा नहीं उतर पाया है। इसके चलते औषधि विभाग ने संबंधित अस्पताल के फार्मासिस्ट को नोटिस जारी किया है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक राजेश के अनुसार बीते माह तीन सौ बेड के अस्पताल में बने दवा स्टोर से सिप्रोफ्लॉक्सिन (आईपी 500 एमजी) दवा का सैंपल लिया गया था। इस सैंपल को जांच के लिए लखनऊ स्थित राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा गया था1 अब लैब से मिली जांच रिपोर्ट में संबंधित दवा का सैंपल फेल बताया गया है। इस दवा में जिस मात्रा में आईपी का विघटन दर्शाया गया , उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

फार्मासिस्ट को इस मामले में अधोमानक औषधि का खरीद व बिक्री का रिकॉर्ड सात दिन में उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही, दवा का वितरण बंद करने, दवा वापस मंगाने, बची दवा की जानकारी देने को भी कहा गया है।

इस बारे में फार्मासिस्ट रिशभ का कहना है कि उन्हें औषधि विभाग से जारी नोटिस मिला है। वे जल्द ही दवा कहां से मंगाई गई और अब स्टोर में कितनी बची है, इसका रिकॉर्ड औषधि विभाग को उपलब्ध करा देंगे। बताया गया है कि जिले में वितरण के लिए करीब 50 हजार से ज्यादा खुराक की सप्लाई हुई थी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए