यहां बनेगा फार्मा हब, दवा कंपनियों की होगी घर वापसी

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार फार्मा कंपनियों की घर वापसी कराने की कवायद में जुटी है। राज्य के नए एफडीए मंत्री जयकुमार रावल ने इस मामले में इंडियन ड्रग मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन (आईडीएमए) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। दवा निर्माता कंपनियों की शिकायतें दूर करने के लिए सरकार ने वन विंडो सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। बता दें कि कुछ साल पहले तक महाराष्ट्र फार्मा इंडस्ट्रीज का सबसे बड़ा गढ़ था। राज्य में 3 हजार से अधिक दवा बनाने वाली कंपनियां थी। लेकिन हाल के वर्षों में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दवा उद्योग को दी गई कई तरह की रियायतों के चलते यहां की बहुत सी दवा कंपनियां बद्दी में शिफ्ट हो गई। एफडीए मंत्री जय कुमार रावल ने कहा कि अब हम दवा कंपनियों को फिर से महाराष्ट्र वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य में दो जगहों औरंगाबाद और नागपुर में दवा निर्माता कंपनियों के लिए फार्मा हब बनाने की योजना है। नागपुर के मिहान में इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। यहां आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। जबकि मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर औरंगाबाद व नाशिक के बीच फार्मा हब बनाने की योजना है। इस फार्मा हब में विश्वस्तरीय लैब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सस्ती दवाओं के निर्माण के क्षेत्र में चीन का दबदबा है। हम इसे तोडऩा चाहते हैं। यूरोपीय देशों में भारत में बनी दवाओं की विश्वसनीयता अच्छी है। दूसरी ओर, दवा निर्माताओं का कहना है कि सरकार वादा तो करती है पर उसे पूरा नहीं करती। एक सुप्रसिद्ध दवा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके पहले राज्य की औद्योगिक नीति तैयार करते समय हमने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई थी लेकिन राज्य सरकार की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी