होलसेल सप्लायर अरेस्ट, सवा लाख की प्रतिबंधित कोडिन सीरप जब्त

रायपुर (छग)। होलसेल सप्लायर एंजेसी संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित कोडिन सीरप जब्त की गई है। यह कार्रवाई देवेंद्र नगर और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से की।

एसपी संतोष सिंह ने बताया है कि नई दिल्ली, रोहिणी निवासी संदीप भारद्वाज को नशीली कफ सीरफ के साथ प्रतिबंधित टेबलेट सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। संदीप, दिल्ली में मेडिकल एजेंसी का संचालक है। वह यहीं से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सवा लाख रुपए कीमत की छह सौ सीसी प्रतिबंधित कोडिन सीरप जब्त की है।

यह है मामला

बता दें कि देवेंद्र नगर पुलिस ने पिछले महीने टिकरापारा निवासी मोहम्मद अहमद, डोमार उर्फ पिंटू के कब्जे से कोडिन सीरप के साथ प्रतिबंधित नींद की टेबलेट जब्त की थी। पूछताछ में आरोपी युवक ने सीरप तथा टेबलेट महाराष्ट्र से ट्रांसपोर्ट के जरिए उसके पास पहुंचने की जानकारी दी थी।

ऐसे पहुंचे मुख्य सरगना तक

आरोपी मोहम्मद की निशानदेही पर महाराष्ट्र, नागपुर निवासी दवा कारोबारी कमलेश उपध्याय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब तीन हजार करीब कफ सीरप की बोतलें जब्त की गई। कमलेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह दवा दिल्ली में मेडिकल एजेंसी के संचालक तथा होलसेल डीलर संदीप से मंगाया है। इसके बाद रायपुर पुलिस ने दिल्ली में आकर संदीप को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

आर्डर देकर मंगाता था कफ सीरप

होलसेल सप्लायर

पुलिस के अनुसार संदीप जहां से कफ सीरप मंगाता था, उसकी भी जांच की जाएगी। संदीप को गिरफ्तार कर उसके संस्थान की तलाशी ली, तो जानकारी मिली कि संदीप केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, महाराष्ट्र के साथ पूर्वोत्तर राज्य असम, गुवाहाटी, नागालैंड तथा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित कफ सीरप की आपूर्ति करता था। संदीप डिमांड के आधार पर प्रतिबंधित कफ सीरप आर्डर देकर मंगाता था और जहां सीरप भेजनी होती थी, वहां के लिए वह उक्त कफ सीरप को महाराष्ट्र भेजता था।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए