अदार पूनावाला ने कहा SII महामारी से लड़ने के लिए COI की करेगा स्थापना

SII:  सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) अब संक्रामक  रोगों और महामारी से लड़ने के लिए  सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) स्थापित करेगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि अब डॉ. साइरस पूनावाला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंफेक्शियस डिजीज एंड पैनडेमिक प्रिपेयरनेस  केंद्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, हैदराबाद में स्थित होगा।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान सूचना, संसाधनों और सहायता के लिए समुदाय को एक केंद्रीकृत स्थान प्रदान करने के लिए की जा रही है। प्रेस रिलीज  में ये भी जानकारी दी गई है कि यह केंद्र सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने और संक्रामक रोगों के प्रकोप के दौरान प्रतिक्रिया प्रयासों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।

SII के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा 

बीते साल  दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला के साथ तेलंगाना के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री केटी रामा राव की बैठक में इस केंद्र के लिए चर्चा शुरू हुई थी। रामा राव की अदार पूनावाला के साथ बैठक के बाद अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है।

BSF ने 488 बोतल फेंसिडिल और 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया

https://medicarenews.in/news/35685

सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि यह केंद्र सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा और आउटरीच, संक्रामक रोगों की निगरानी और ट्रैकिंग, स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ प्रतिक्रिया प्रयासों के समन्वय और महामारी से ग्रसित व्यक्तियों और परिवारों के लिए सूचना और सहायता के प्रावधान सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करेगा।

वहीं  तेलंगाना के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि संक्रामक रोगों और महामारी की तैयारी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन हमारे समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण की रक्षा के लिए हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। संसाधनों और विशेषज्ञता के साथ हम किसी भी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर सकते हैं।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त