अनियमितता मिलने पर पांच दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित

अजमेर। औषधि नियंत्रण संगठन ने बिना फार्मासिस्ट दवा बेचे जाने व अन्य अनियमितताएं मिलने पर पांच दवा दुकानों के लाइसेंस दो से 30 दिन तक की अवधि के लिए निलंबित कर दिए हैं। औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा ने बताया कि मैसर्स सनसाइन सर्जिकल प्रभु भवन हाथी भाटा अजमेर, मैसर्स मुकेश मेडिकोज शास्त्री नगर पीर बाबा के पास अजमेर रोड केकडी, मैसर्स अग्रसेन स्टोर गोपाल मार्ग, रामदयाल मोहल्ला नसीराबाद अजमेर, मैसर्स जनसेवा मेडिकल एंड जनरल स्टोर मैन खेड़ा रोड श्रीनगर अजमेर एवं मैसर्स सतगुरू मेडिकल स्टोर हाडा रानी मोहल्ला बटालियन के सामने हाईवे, नारेली अजमेर के लाइसेंस अलग-अलग अवधि के लिए निलंबित किए गए हैं। शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शेडयूल एच व शिडयूल एच वन दवा के बिल गैर पंजीकृत फार्मासिस्ट की ओर से जारी करने व खरीद बिल क्रम अनुसार नहीं रखे जाने, खरीद बिलों की प्रतियां नहीं रखे जाने, निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित रहने, बिक्री बिल गैर पंजीकृत फार्मासिस्ट की ओर से जारी करना पाए जाने पर इन फर्मों के लाइसेंस 24 जून से 23 जुलाई के बीच की अलग-अलग अवधि के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 17 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश