नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 

नवांशहर (पंजाब)। पुलिस को नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता मिली है। साथ ही दो नशा तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए तस्कर कई महीनों से नशे का व्यापार कर रहे थे। एसपी (जांच) वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में नशीले टीके की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद एसएचओ नवांशहर सिटी कुलजीत सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़ चौक पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने एक कार को रुकवा कर उसकी जांच की तो उसमें 1600 नशीले टीके बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होशियारपुर के गढ़शंकर इलाके के बढ़ेसरों निवासी हरविदर सिंह उर्फ सम्मी और होशियारपुर के ही गांव पोशी निवासी कनवर सिंह उर्फ शिव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पकड़े गए नशा तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कार पर जाली नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि हरविदर पर होशियारपुर के विभिन्न थानों में चोरी व मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
अब तक सूबे के नशा तस्कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से नशे के टीकों की खेप लेकर आते थे। अब दिल्ली से नशीले टीके लाए जाने लगे हैं। एसपी वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर हरविदर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से नशे के टीकों को लेकर आ रहा है। पुलिस नशीले टीके बेचने वालों को दबोचने के प्रयास में है। एसपी ने कहा कि दिल्ली से लाए गए नशीले टीके पहली बार पक? में आए हैं।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 36 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन