अब आईवी इंजेक्शन नहीं लगा सकेंगे आयुष डॉक्टर

लखनऊ। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने आयुष डॉक्टरों को लेकर एक बड़ी खबर दी है। त्रिवेदी ने बताया है कि पीएचसी पर तैनात किए जाने वाले आयुष डॉक्टर आईवी (इंट्रा वेनस) इंजेक्शन नहीं लगा सकेंगे। इतना ही नहीं, वो मेडिकोलीगल केस नहीं देखेंगे और पोस्टमॉर्टम भी नहीं कर सकेंगे। किराये के भवनों में चल रहे आयुर्वेदिक अस्पतालों से पीएचसी में तैनात किए जाने वाले डॉक्टरों के बारे में यह नीति तय कर दी है। इस नई नीति के बारे में सभी सीएमओ को भी निर्देश दिए जा चुके है।

नई नीति में बताया गया है कि मेन स्ट्रीम ऑफ आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा आयुष चिकित्सकों में भी सबसे पहले पुरुषों को ऐसी पीएचसी में तैनात किया जाएगा, जहां कोई भी डॉक्टर नहीं है। अगर जिले में सभी पीएचसी में डॉक्टर उपलब्ध होंगे तो जरूरत के अनुसार आयुष चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।

इतना ही नहीं, इस नई नीति में इस बात के लिए खास ध्यान देने को कहा गया है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर संविदा आयुष फार्मासिस्टों की तैनाती संविदा डॉक्टरों के बिना ना की जाए। साथ ही प्रशांत त्रिवेदी ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि आयुष चिकित्सकों की तैनाती 15 नवंबर तक करके जानकारी शासन को दी जाए।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 17 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट