अब दवाओं को मॉलीक्यूल से पहचाना जाएगा

कानपुर। दवाओं को ब्रांड नहीं बल्कि उसमें प्रयोग किए गए तत्व यानी मॉलीक्यूल से पहचाना जाएगा। ये कवायद मरीजों को सस्ती दवा आसानी से मुहैया कराने के लिए की जा रही है। कंपनी द्वारा रखा गया नाम ब्रांड कहा जाता है जबकि मॉलीक्यूल नाम दवा का वैज्ञानिक नाम होता है। ऐसे में ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने फार्मा कंपनियों को दवा का वैज्ञानिक नाम बड़ा लिखने के निर्देश दिए हैं ताकि दवा की पहचान करने में आसानी हो।
गौरतलब है कि दवा कंपनियां बाजार में ब्रांडेड और मॉलीक्यूल नाम से दवाएं मुहैया कराती हैं। ब्रांडेड दवाओं का प्रमोशन करने के लिए बाकायदा प्रतिनिधि रखे जाते हैं, जिन्हें मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर खरीदना पड़ता है, जबकि मॉलीक्यूल नाम से दवाओं की आपूर्ति सरकारी अस्पतालों में होती है। उदाहरण के लिए बुखार की दवा कालपॉल एक कंपनी का ब्रांडनेम है। इसका मॉलीक्यूल पैरासिटामॉल है। कमोवेश यही स्थिति सभी मॉलीक्यूल की है। एक ब्रांडनेम की दवा दूसरी जगह नहीं मिलती है। ऐसे में दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीज दवा के लिए परेशान होते हैं। मॉलीक्यूल नाम को प्रमोट करने से मरीज को आसानी से कहीं भी दवा मिल सकेगी।  एक ही मॉलीक्यूल से निर्मित दवा के रेट कंपनियों ने अलग-अलग कर रखे हैं। मालीक्यूल नाम से दवाएं बिकने पर मरीज डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा को कम दाम में दूसरी कंपनी से खरीद सकेंगे। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में मॉलीक्यूल नाम से दवा मिल रहीं हैं। जो ब्रांडेड से काफी सस्ती हैं। औषधि निरीक्षक अरविंद गुप्ता बताते हैं कि केंद्र सरकार का उद्देश्य मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराना है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में मॉलीक्यूल नाम से दवाएं मिल रही हैं। आमजन में भ्रम दूर करने के लिए दवाओं के नए स्टॉक में ब्रांडनेम छोटे और मॉलीक्यूल नाम बड़े अक्षरों में लिखा आ रहा है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई