बिना डिग्री इलाज करने पर तीन फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

राजकोट। जिले के जेतपुर में भोजाधार क्षेत्र से पुलिस ने छापा मारकर गैर-कानूनी अस्पताल में प्रेक्टिस करने पर महिला सहित तीन फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार जेतपुर सिटी पुलिस थाने के निरीक्षक वी.आर. वाणिया, उप निरीक्षक वी.ए. परमार व स्टाफकर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर भोजाधार क्षेत्र में आस-पास स्थित गैर-कानूनी तीन अस्पताल में छापे मारे। सूत्रों के अनुसार वहां प्रेक्टिस कर रहे जूना पांच पीपला रोड निवासी विजय महेंद्र छांटबार, भोजाधार क्षेत्र निवासी जसुमती रमेश सोलंकी, देसाईवाड़ी निवासी अजय महीपत देवमुरारी को मेडिकल की डिग्री के बिना ही लोगों को एलोपैथिक दवा, इंजेक्शन से उपचार करने पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार मौके से पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग प्रकार की एलोपैथिक दवाएं, टेबलेट-सिरप, इन्जेक्शन, स्थेटोस्कोप, बीपी मापने के साधन आदि जब्त किए। सूत्रों के अनुसार फर्जी महिला चिकित्सक जसुमती जेतपुर में सोजित्रा गायनेक हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर कार्यरत है। वह पिछले दो वर्ष से भोजाधार क्षेत्र में अस्पताल संचालित कर रही है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त