अमरोहा में नशीली दवाइयों और इंजेक्शन के साथ 5 युवक गिरफ्तार

Amroha: अमरोहा (Amroha) में एसओजी, सर्विलांस और एएचटीयू (एंटी हयूमैन ट्रैकिंग यूनिट) की टीम ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 5 युवकों को  गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से तीन  संभल, एक बदायूं व एक अमरोहा का रहने वाला है। इन युवकों के पास से 72,000 नशे के कैप्सूल, 2,000 नशे के इंजेक्शन, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, छह मोबाइल फोन और  46,000 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद हुए नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन की बाजार कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है।

संभल और अमरोहा में करते थे नशीली दवाइयों की तस्करी (Amroha) 

एसपी आदित्य लांग्हे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि धनौरा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग यहां नशीली दवाइयों और इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर  नौगावां फाटक फीना मोड के पास चेकिंग कर रही थी। तभी टीम ने दो बाइकों पर सवार जय कुमार त्यागी, राजेश कुमार शर्मा, नीरज कुमार सक्सेना और  जतिन सैनी को पकड़ लिया। इनके पास से एक पेटी में दो हजार इंजेक्शन व दूसरी पेटी में 14400 कैप्सूल मिले। आरोपियों की निशानदेही पर सोनू के बाग के पास जर्जर कमरे में चार पेटी में 57600 कैप्सूल के साथ फुरकान को गिरफ्तार कर लिया।

दवा कंपनी में एमआर और सेल्समैन का काम करते थे आरोपी 

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 7 साल पहले सभी ये आरोपी संभल की एक दवा कंपनी में एमआर और सेल्समैन का काम करते थे। पांच साल पहले आरोपी जय कुमार त्यागी और नीरज ने अपना मेडिकल और दूसरे आरोपी फुरकान ने गांव में एक क्लीनिक खोल लिया। साथ ही मेडिकल की दवाएं बेचने का काम करने लगे। साथ ही कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में इन सभी ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करना शुरू कर दिया। आरोपी दिल्ली के अश्वनी वशिष्ठ से नशीले कैप्सूल और आगरा के मनोज उर्फ राकेश से बिना बिल के नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन मंगवाते थे। साथ ही आरोपी गिरोह बनाकर संभल, जोया, अमरोहा, हसनपुर, गजरौला और धनौरा समेत तमाम जगहों पर सप्लाई करते थे।

ये भी पढ़ें- अब पैनक्रियाज कैंसर का इलाज हुआ संभव

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश