अवैध एक्युप्रेशर सेंटर पर रेड, दवाइयां-मशीन जब्त 

भरतपुर (राजस्थान)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के समीप एक एक्युप्रेशर सेंटर पर दबिश दी। यहां से टीम ने दवाइयां और मशीन जब्त की हैं। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केडी शर्मा ने बताया कि सीएमएचओ के निर्देश पर कामां में चल रहे झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बस स्टैंड के पास शिव शक्ति तमोलिया भवन में अलवर निवासी डॉ. रघुवीर सिंह यादव व डॉ. गजेंद्र सिंह चौधरी ने अनाधिकृत रूप से चलाए जा रहे एक्युप्रेशर सेंटर पर छापा मारा। मौके पर दोनों डॉक्टर दमा, एलर्जी क्लिनिक के नाम पर चर्म रोग, शुगर, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, एलर्जी, थायराइड व पोलियो तक का इलाज करते हुए मिले। कार्रवाई के दौरान मौके से दवाइयां और मशीनें जब्त कर दोनों चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन में शैक्षणिक व चिकित्सकीय कार्य के लिए जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी