फार्मासिस्ट को सस्पेंड करने पर मचा हंगामा

गाजियाबाद। इमरजेंसी ड्यूटी छोडक़र घूमने गए फार्मासिस्ट को सस्पेंड करने पर हंगामा हो गया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में तैनात एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी थी। इसके बावजूद वह इमरजेंसी से उठकर कहीं चले गए। इसकी जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने करीब एक सप्ताह पूर्व उसे सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने के बाद आरोपी ने मामले की शिकायत शासन से कर दी। शिकायत में कहा गया कि अस्पताल की सीएमएस को उन्हें सस्पेंड करने का अधिकार नहीं है। शासन स्तर से मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इसके विरोध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी वर्मा ने बताया कि हड़ताल के संबंध में सभी अधिकारियों को सूचना पत्र भेजे जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इमरजेंसी में स्टाफ का हर समय मौजूद रहना बेहद जरूरी है। अचानक कोई केस आने पर स्टाफ की गैरमौजूदगी में मरीज को परेशानी हो सकती है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी