अवैध क्लीनिकों से एक्सपायरी दवा बरामद, किए सील

बलौदा बाजार। बिना डिग्री लिए क्लीनिक चला रहे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाभर में एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर बिना डिग्रीधारी डॉक्टरों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। बलौदा बाजार में संचालित बिरजू साहू दवाखाना और माँ साधना क्लिनिक में आकस्मिक जांच की गई। गैर कानूनी रूप से संचालित बिरजू साहू दवाखाने में संचालक देवेंद्र साहू बिना डिग्री और बिना अनुमति के ईलाज करते रंगे हाथ पकड़े गए। खुद को डॉक्टर बताने वाले देवेंद्र साहू के पास चिकित्सा संबंधित कोई वैध डिग्री नहीं पाई गई। इसके अलावा बिरजू दवाखाने में एक्सपायर दवाइयां, बिना लेबल की शीशियां, बिना रैपर के सिरिंज पाई गईं। दवाखाने में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए डिस्पोजेबल सीरिंज की जगह गरम पानी में उबाल कर सीरिंज का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसके कारण कई तरह के जानलेवा संक्रामक रोग होने की संभावना बनी रहती है। यहां मौजूद अन्य स्टाफ भी केवल 12वीं पास थे,  उनके पास न तो चिकित्सा का त्रिवर्षीय डिप्लोमा था और न ही कोई अन्य वैध दस्तावेज। वहीं, माँ साधना क्लिनिक का संचालक मौके पर मौजूद नहीं था। यहां मौजूद स्टाफ बिना योग्यता के फोन पर लोगों का इलाज करता पाया गया। जांच टीम द्वारा दोनों अवैध दवाखानों को तुरन्त सील किया गया। वहीं बिलाईगढ़ और सरसींवा क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों के बाद भटगांव और ग्राम पिपरदुला में एसडीएम केएल सोरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई । इसके बाद कोसमसरा में दांडेकर क्लिनिक की जाँच के दौरान को सील किया गया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक