अवैध खून के कारोबार का खुलासा, हैरान रह गया शहर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ब्लड के अवैध कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शहर में लंबे समय से ब्लड के अवैध कारोबार की खबरें मिल रही थी। जिसपर औषधि प्रशासन की टीम ने जरहाभाठा-तालापारा रोड स्थित कुम्हारपारा में छापेमारी की। 5 घंटे चली छापेमारी में एक शटर वाली दुकान जिसपर कोई बोर्ड नहीं लगा था, से 28 कार्टन ब्लड बैग जब्त किए गए।

ये पहला मौका नहीं है जब यहां से अवैध कारोबार को लेकर कोई कार्रवाई की गई हो। इससे पहले भी कई बार यहां से नशीली दवाओं के कारोबार की खबर आई है और उनपर कार्रवाई भी कई गई है। लेकिन पहली बार शहर में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध ब्लड बैग की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। अब आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से ब्लड का कारोबार चल रहा है।

छापेमारी के बाद औषधि निरीक्षक सोनम जैन ने बताया कि हम ने छापेमारी में 28 कार्टन जब्त किए है। जिस व्यक्ति के पास से ये जब्त किया गया है, उसके पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं है। मामले की जांच जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश