प्रोपगेंडा दवा-इलाज के चंगुल में फंसा रोहतक

रोहतक: अस्पताल/नर्सिंग होम की आड़ में दवाओं का मनमाना अवैध कारोबार करना कोई नई बात नहीं है। तमाम निजी चिकित्सा संस्थानों में खुले मेडिकल स्टोर में प्रोपगेंडा दवाओं की बिक्री के नाम पर खुली लूट होती है। पूरा हरियाणा इसका बड़ा उदाहरण है। इस छोटे खुशहाल प्रदेश में एकाएक प्राइवेट अस्पताल-क्लीनिकों की बाढ़-सी आ गई है। सबसे ज्यादा चर्चा रोहतक की होती है, क्योंकि यहां पीजीआई जैसा बड़ा चिकित्सा-शिक्षा एवं रिसर्च संस्थान है। फिर भी इसके चारों ओर प्राइवेट अस्पताल और मेडिकल स्टोर का जमावड़ा है।

खास बात यह कि इन तमाम अस्पतालों में पीजीआई से ही ज्यादातर मरीज पहुंचते हैं। मीडिया में कई बार पीजीआई और प्राइवेट अस्पतालों के बीच मिलीभगत की खबरें उछली हैं, मगर शासन और सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बयानों में तो आए दिन कहते हैं दवा कंपनी या प्राइवेट अस्पतालों से किसी भी तरह के लालची रिश्ते रखने वाले सरकारी डॉक्टर को बख्शा नहीं जाएगा। मगर सरकार के तीन साल के कार्यकाल में पीजीआई समेत राज्य के तमाम जिलों में सरकारी डॉक्टरों की इलाज में लापरवाही सामने आ चुकी है, उनके फार्मा कंपनियों से रिश्ते उजागर हो चुके हैं पर कार्रवाई के नाम पर शून्य। इतना ही नहीं, पीजीआई परिसर, खासकर आपातकालीन विभाग में मेडिकल स्टोर और प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधि खुलेआम दिनभर घूमते रहते हैं। पीजीआई प्रबंधन हमेशा ‘कार्रवाई करेंगे’ की बात कहकर किनारा कर लेता है। प्रबंधन के इसी रवैये से मरीजों की जेब पर डाका डालने का यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी