अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल पर जड़़ा ताला

कुशीनगर । दरगौली गांव स्थित एक निजी अस्पताल पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एसडीएम ने अस्पताल में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर को सील कर अस्पताल के दो कर्मचारियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इससे क्षेत्र के अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार दरगौली गांव के बेलवनिया चौराहे पर पिछले कुछ महीने से बिना रजिस्ट्रेशन कराए निजी अस्पताल का संचालन हो रहा था। एसडीएम अरविंद कुमार ने एसओ बृजेश कुमार मिश्रा और खड्डा पीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर रवि श्रीवास्तव को लेकर अस्पताल पर दबिश दी। अधिकारियों की गाड़ी देखते ही अस्पताल संचालक फरार हो गया, लेकिन यहां तैनात दो कर्मचारियों को पकड़ कर पुलिस का सौंप दिया गया। इसके बाद एसडीएम ने ओपीडी, ओटी, लैब, वार्ड आदि का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने दवाओं की जांच की, जिसमें कुछ एक्सपायरी डेट की दवा मिली। इस दौरान मिले कागजात को जब्त करते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह छापेमारी की गई। अस्पताल प्रशासन की तरफ में कोई वैध कागजात नहीं दिखाया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष और ओपीडी को सील कर दिया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई