फार्मासिस्टों ने हेल्थ डिपार्टमेंट में शिफ्ट करने का जताया विरोध

पटियाला । जिला परिषद के तहत पंजाब की 1186 डिस्पेंसरियों में पिछले 13 सालों से काम कर रहे फार्मासिस्टों ने उनको हेल्थ डिपार्टमेंट में शिफ्ट करने के फैसले पर तीखा विरोध जताया है। फार्मासिस्टों का कहना है कि उनको पंजाब सरकार की ओर से बिना रेगुलर किए शिफ्ट करने की योजना है, जो उनको मंजूर नहीं है। रूरल हेल्थ फार्मासिस्ट एसोसिएशन पंजाब के सूबा प्रधान ज्योति राम मदनीपुर ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पंचायत मंत्री तृप्त राङ्क्षजदर ङ्क्षसह बाजवा के साथ कुछ समय पहले हुई मीङ्क्षटग में फार्मासिस्टों को रेगुलर किए जाने की सहमति हुई थी। इसके तहत उन्होंने कैबिनेट में रेगुलर किए जाने का वादा भी किया था, परन्तु अब अपने वादे से मुकरते हुए फार्मासिस्टों को कोई सर्विस लाभ नहीं दिए। उन्हें सेहत विभाग में शिफ्ट किए जाने का विचार किया जा रहा है, जो सरासर गलत है । उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट पहले ही 13 साल से कम तनख्वाह पर काम कर रहे हैं। फार्मासिस्टों को उनका हक देकर ही शिफ्ट किया जाए। उन्होंने मांग की है कि शिफ्टिंग से पहले फार्मासिस्टों को कैबिनेट में पक्का करने के वादे के मुताबिक रेगुलर नहीं किया गया तो राज्यभर के फार्मासिस्ट संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पंचायत विभाग की होगी ।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 18 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली